रॉक गार्डन ऑफ़ चंडीगढ़ एक शिल्पकृत गार्डन अर्थात उद्यान है जो भारतीय राज्य चंडीगढ़ में स्थित है। ये मुख्य रूम से नेक चन्द सैनी गार्डन के नाम से भी जाना जाता है। इसका निर्माण नेक चन्द सैनी ने करवाया था। पूर्व में यह इतना बड़ा नहीं था लेकिन वर्तमान में यह लगभग ४० एकड़ में विस्तृत है।
यह सुखना झील के निकट स्थित है। यह उद्यान कूड़े - कर्कट जैसे सिरामिक ,प्लास्टिक बोतलों ,पुरानी चूड़ियों तथा टाइल्स इत्यादि से बनाया गया है।