वर्ली किला (या वर्ली दुर्ग या फ़ोर्ट) मुम्बई में वर्ली में ब्रिटिश द्वारा बनाया गया था। काफ़ी समय तक इसे पुर्तगालियों ा निर्माण माना जाता रहा था, परंतु यह किला असल में ब्रिटिश ने १६७५ में बनाया था। यह किला वर्ली पहाड़ी पर बना था, माहिम की खाड़ी पर नजर रखने के लिए, जब मुम्बई शहर सिर्फ सात द्वीपों से बना था। यह दुश्मन के जहाजों और डाकुओं पर नजर रखने के लिए बनाया था।