हर की पौड़ी या हरि की पौड़ी भारत के उत्तराखण्ड राज्य की एक धार्मिक नगरी हरिद्वार का एक पवित्र और सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल है। इसका भावार्थ है "हरि यानी नारायण के चरण"। हिन्दू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार समुद्र मन्थन के बाद जब विश्वकर्माजी अमृत के लिए झगड़ रहे देव-दानवों से बचाकर अमृत ले जा रहे थे तो पृथ्वी पर अमृत की कुछ बूँदें गिर गई और वे स्थान धार्मिक महत्व वाले स्थान बन गए। अमृत की बूँदे हरिद्वार में भी गिरी और जहाँ पर वे गिरी थीं वह स्थान हर की पौड़ी था। यहाँ पर स्नान करना हरिद्वार आए हर श्रद्धालु की सबसे प्रबल इच्छा होती है क्योंकि यह माना जाता है कि यहाँ पर स्नान से मोक्ष की प्राप्ति होती है।
हर की पौड़ी या ब्रह्मकुण्ड पवित्र नगरी हरिद्वार का मुख्य घाट है। ये माना गया है कि यही वह स्थान है जहाँ से गंगा नदी पहाड़ों को छोड़ मैदानी क्षेत्रों की दिशा पकड़ती है। इस स्थान पर नदी में पापों को धो डालने की शक्ति है और यहाँ एक पत्थर में श्रीहरि के पदचिह्न इस बात का समर्थन करते हैं। यह घाट गंगा नदी की नहर के पश्चिमी तट पर है जहाँ से नदी उत्तर दिशा की ओर मुड़ जाती है। हर शाम सूर्यास्त के समय साधु संन्यासी गंगा आरती करते हैं, उस समय नदी का नीचे की ओर बहता जल पूरी तरह से रोशनी में नहाया होता है और याजक अनुष्ठानों में संलग्न होते हैं।
इस मुख्य घाट के अतिरिक्त यहाँ पर नहर के किनारे ही छोटे-छोटे अनेक घाट हैं। थोड़े-थोड़े अन्तराल पर ही सन्तरी व सफेद रंग के जीवन रक्षक टावर लगे हुए हैं जो ये निगरानी रखते हैं कि कहीं कोई श्रद्धालु बह न जाए।
नयनाभिराम दृश्य जिसमें, मालवीय द्वीप (दाँए) जिसका नाम महामना मदन मोहन मालवीय के नाम पर रखा गया है और बिरला टॉवर जो सन १९३६ में बना था, दिख रहे हैं।]]
Enlarge
हर की पौड़ी का नयनाभिराम दृश्य जिसमें, मालवीय द्वीप (दाँए) जिसका नाम महामना मदन मोहन मालवीय के नाम पर रखा गया है और बिरला टॉवर जो सन १९३६ में बना था, दिख रहे हैं।
पौराणिक काल • राज्य आन्दोलन • मुज़्ज़फर नगर काण्ड • चमोली भूकम्प • उत्तरकाशी भूकम्प • ब्रिटिश काल • चन्द राजवंश • कत्यूरी राजवंश • गढ़वाल राजवंश • भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम • चिपको आन्दोलन • हरिद्वार नरसंहार • अधिक
80px 80px 80px 80px 80px
भूगोल
हिमालय • नदियाँ • जलवायु • गंगा • यमुना • काली • शारदा • बुग्याल • अधिक
सरकार और राजनीति
सरकार • विधानसभा • राज्यपाल • मुख्यमंत्री • उच्च न्यायालय • भाजपा • कांग्रेस • उक्राद • लोकसभा क्षेत्र • विधानसभा क्षेत्र • अधिक
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की • पन्तनगर विश्वविद्यालय • हेमवती नन्दन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय • कुमाऊँ विश्वविद्यालय • पेट्रोलियम विश्वविद्यालय • भारतीय वानिकी संस्थान • गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय • उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय • उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय • कुमाऊँ अभियान्त्रिकी महाविद्यालय • दून विद्यालय • दून केंब्रिज स्कूल • देहरादून प्रौद्योगिकी संस्थान • अधिक
सम्बन्धित विषय
उत्तराखण्ड प्रदेशद्वार • भारत प्रवेशद्वार • हिन्दू धर्म प्रवेशद्वार • उत्तराखण्ड
कोई सुझाव दिए गए है और न ही संकेत हर की पौड़ी के लिए अभी तक कर रहे हैं। हो सकता है कि हो सकता है जब आप पहली बार एक साथी यात्रियों के लिए उपयोगी जानकारी पोस्ट करने के लिए किया जाएगा? :)
All photos viewed on this website are copyrighted by their owners. Clicking on the author name above will take you to the original page for given photo where you can check the copyright information from the author.
Some photos are provided via Flickr, 500px, Instagram and other open APIs in full compliance with the appropriate Terms & Conditions.