एल एस्कोरल जा सेन लोरेंजो एल एस्कोरल का शाही महल स्पेन के शहर सेन लोरेंजो एल एस्कोरल में स्पेन के राजा का शाही महल है. ये स्पेन की राजधानी माद्रिद से 45 किलोमीटर उत्तर पछिम की ओर स्थित है। ये स्पेन के शाही स्थानों में से एक है। ये एक इसाई मठ, अजाइबघर और स्कूल के तौर पे इसका इस्तेमाल किआ जाता है'. यहाँ से 2.06 किलोमीटर दूर एल एस्कोरल का शहर स्थित है। एल एस्कोरल दो महान ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के परिसरों से बनाया गया है। पहला शाही महल और दूसरा ला ग्रंजिला दे ला फ्रेस्नेदा एल एस्कोरल, जो एक शाही शिकार लॉज था,यह यहां से पांच किलोमीटर की दूरी पर है।
यूनेस्को द्वारा 2 नवंबर, 1984 में इसे विश्व विरासत स्थानों में शामिल किया। यह दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। यहाँ लगभग 500,000 यात्री एक दिन एक दिन में आते हैं। स्पेन में एक प्रतियोगिता में 2007 में, एल एस्कोरल ने पहले 100 स्थानों में अपनी जगह बनाई।