प्रमबनन (परब्रह्मन् का विकृत रूप) जावा में एक विशाल हिन्दु मन्दिर है। इसका निर्माण ८५० में हुआ।
इसकी तीन प्रमूख स्थापनाएं शिव, विष्णु, और ब्रह्मा की हैं। शिव मन्दिर में तीन और मूर्तियां हैं- दुर्गा, गणेश और अगस्त्य की। शिव, ब्रह्मा, विष्णु के वाहन नन्दी, हंस, और गरुड के भी मन्दिर हैं।
दुर्गा की मूर्ति को लोरो जोंगरंग (पतली कुमारी) भी कहते हैं। यह मन्दिर दुर्गा के इस नाम लोरो जोंगरंग से भी विख्यात है। बहुत काल तक यह मन्दिर खण्डहर था। पुनरोत्थान के पश्चात यहां के कई जावा द्वीप के परिवार वापस हिन्दु धर्म को लौट आये हैं।
प्रमबनन en:UNESCO World Heritage Site है, और लोकप्रिय पर्यटन और तीर्थस्थान भी है।