इन्हें भी देखें
- अंटार्कटिक प्रायद्वीप
- पश्चिमी अंटार्कटिका और पूर्वी अंटार्कटिका
- गामबूर्तसेव पर्वतमाला
पार-अंटार्कटिक पर्वत (Transantarctic Mountains) अंटार्कटिका की एक पर्वतमाला है जो पश्चिमी अंटार्कटिका और पूर्वी अंटार्कटिका के क्षेत्रों को एक-दूसरे से विभाजित करती है। यह कुछ जगहों को छोड़कर अंटार्कटिका के एक छोर में तट पर स्थित केप अडेर से लेकर दूसरे छोर के तट तक जाती है। इसकी कई उपशृंखलाएँ हैं।