पाम्प्लोना बड़ा गिरजाघर (स्पैनिश: Santa María la Real) पम्प्लोना स्पेन में स्थित एक रोमन कैथोलिक गिरजाघर है। 15वीं सदी में इसे रोमानिसकीऊ शैली से बदल कर इसे गोथिक शैली में बनाया गया। पुरातत्व खुदाईओं से पता चला है की यहाँ पहले दो गिरजाघर मौजूद थे। इस गिरजे का म्खोटा वेंतूरा रोदरीगुएज़ ने 1783 ई. में तैयार किया गया। इसका मठ 13वीं - 14वीं सदी में गोथिक शैली में बनाया गया। नवारे के राजाओं को यहीं पर दफनाया गया था। यहाँ नवारे अदालतें भी लगती थी।
ये जगह रोमन पोम्प्लियो का पुराना हिस्सा थी। 1994 ई. में पुरातत्व खुदाईओं से पता चला है की ये इमारतें और गलीआं पहिली सदी से मौजूद हैं। इस गिरजाघर को 924ई. में अब्दल अल रहमान ने अपनी मुहीम के दौरान नष्ट कर दिया था। सांको तीसरे (1004–1035) ने अपने राज्यकाल के दौरान इसे बनवाया था। 1083 से 1097 के दौरान इस गिरजे को कई बार नष्ट किया गया। बाद में इसे 1100 से 1127 ई. के दौरान इसे रोमानिस्किऊ शैली में बनाया गया। इसके मुखौटे को छोड़ कर बाकी का सारा गिरजा 1391ई. में दह गया था। इसका अब की मौजूदा बनावट 1394 में बनानी शुरू की गयी और 1501 ई. में बन कर तैयार हुई। ये गोथिक शैली में बनाई गई।