टोगो पहाड़ियाँ (Togo Mountains) अफ़्रीका के पश्चिमी भाग में स्थित टोगो देश में एक पर्वतमाला है जो उस देश के मध्य से गुज़रती है और पूर्व में बेनिन देश और पश्चिम में घाना देश में भी जाती हैं। घाना में यह पहाड़ियाँ अक्वापिम पहाड़ (Akwapim Hills) और बेनिन में आताकोरा पहाड़ (Atakora Mountains) के नाम से जानी जाती हैं। भूतकाल में अफ़्रीकी जंगली कुत्ता इस पर्वतमाला में रहता था लेकिन अब उसे इस भूभाग से खदेड़ा जा चुका है।