हिमालय एक पर्वत शृंखला है जो भारतीय उपमहाद्वीप और तिब्बत को अलग करता है।
यह अपनी ऊँची चोटियों के लिये प्रसिद्ध है। विश्व का सर्वोच्च शिखर माउंट एवरेस्ट हिमालय की ही एक चोटी है। विश्व के १०० सर्वोच्च शिखरों में कई हिमालय की चोटियाँ हैं। अन्य पर्वतों की अपेक्षा यह काफी नया है।
हिमालय संस्कृत के हिम तथा आलय से मिल कर बना है जिसका शब्दार्थ बर्फ का घर होता है। हिमालय भारत की धरोहर है
वर्षों से ये विदेशी आक्रमणों से भारत की रक्षा करता आ रहा है। प्राचीन काल से ही इसे भारत का गौरव जैसी संज्ञा दी जाती है। भारतीय योगियों तथा ऋषियों की तपोभूमि रहा यह क्षेत्र आजकल पर्वतारोहियों को बहुत आकर्षित करता है।